{"_id":"6a53d9cb814ac2f3a000a389","slug":"video-goods-worth-rs-60-lakh-stolen-from-the-house-of-a-retired-sbi-branch-manager-in-kanpur-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर में एसबीआई के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक के घर से 60 लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में एसबीआई के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक के घर से 60 लाख का माल पार
पनकी थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक के बंद घर में घुसे चोरों ने 60 लाख रुपये से अधिक का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त दंपती मुंबई में अपने बेटे के घर पर था। रविवार सुबह नौकरानी घर पहुंची तो चोरी का पता चला। उसने ताले टूटे देख परिवार को सूचना दी। परिवार मुंबई से फ्लाइट लेकर कानपुर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। चोर पड़ोसी के घर की बाउंड्री से दाखिल होता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
पनकी सी ब्लॉक निवासी संतोष शर्मा के परिवार में पत्नी सुमन शर्मा के अलावा चार बच्चे हैं। दो बेटी पारुल, प्रियंका और बेटा पीयूष अमेरिका में मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करते हैं। एक बेटे अरुण का मुंबई में शिपिंग का कारोबार है। संतोष ने बताया कि बीते 17 जून को वह पत्नी के साथ जबलपुर में एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। वहां से बेटे के घर मुंबई चले गए। घर के मेन गेट की चाबी कुछ दूर रहने वाली नौकरानी के पास थी। वह रोज घर के बाहरी हिस्से में सफाई करने आती थी।
रविवार सुबह जब घर पहुंची तो ताले टूटे देख अरुण को फोन पर चोरी की जानकारी दी। परिवार घर पहुंचा तो कमरों में रखी अलमारियों के लॉक टूटे पाए। लाखों की नकदी और गहने गायब थे। पीड़ित ने 60 लाख से अधिक की चोरी की बात कही है। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।