{"_id":"6a537e75ebe398c3e20ed013","slug":"video-mechanic-dies-in-agra-family-creates-ruckus-protests-for-six-hours-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में मैकेनिक की माैत पर हंगामा, मारपीट और करंट लगाकर हत्या करने का आरोप; पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में मैकेनिक की माैत पर हंगामा, मारपीट और करंट लगाकर हत्या करने का आरोप; पुलिस से नोकझोंक
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग में रविवार को बीसी (उधारी) के रुपये मांगने गए मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजन ने क्षेत्र के एक रसूखदार व्यक्ति पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने और करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि वारदात के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया गया। आक्रोशित परिजनों ने करीब छह घंटे तक शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक के बेटे आकाश शर्मा ने बताया कि उनके पिता दिनेश शर्मा (55) खराद और लेथ मशीन की मरम्मत का कार्य करते थे। परिवार के अनुसार दिनेश ने क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति को उधारी के करीब डेढ़ लाख रुपये दिए थे। रविवार सुबह वह रुपये मांगने उसके घर गए थे। परिजन का आरोप है कि रुपये मांगने पर दिनेश को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि इसके बाद उन्हें करंट लगाया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के बेटे आकाश को फोन कर कहा कि 'तुम्हारे पापा को उल्टी हो गई है, जल्दी आ जाओ।' जब आकाश मौके पर पहुंचा तो पिता मृत पड़े थे। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी पक्ष ने शव को घर के बाहर फेंक दिया। यह देखकर परिवार और मोहल्ले के लोग भड़क गए। मृतक की पत्नी मंजू शर्मा शव से लिपटकर बिलखती रहीं। बेटे-बेटियां आरोपी को बाहर निकालने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन ने शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब छह घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा। एंबुलेंस को भी रोक दिया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर सुरक्षा घेरा बना दिया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। काफी समझाने-बुझाने के बाद दोपहर में पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।