{"_id":"6a5325c21ca44e86330c8cc0","slug":"video-shimla-gaiety-theatre-kathak-workshop-participants-learn-traditional-style-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी थियेटर में कथक कार्यशाला, प्रतिभागियों ने सीखी पारंपरिक शैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी थियेटर में कथक कार्यशाला, प्रतिभागियों ने सीखी पारंपरिक शैली
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:57 AM IST
Link Copied
ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित तीन दिवसीय कथक कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को प्रतिभागियों को कथक की पारंपरिक शैली का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने कथक की तकनीक, भाव, लय और ताल की बारीकियां सीखीं।
कार्यशाला का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक कलाकार एवं पंडित राजेंद्र गंगानी के वरिष्ठ शिष्य मुजफ्फर मुल्ला और विद्यागौरी अडकर ने किया। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को कथक नृत्य की पारंपरिक शैली और प्रस्तुति की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया।
लालसा एसोसिएशन और आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में 15 से 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार कार्यशाला का उद्देश्य युवा कलाकारों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।