{"_id":"6a528b8be3ad37b7450480db","slug":"video-10-fraudsters-arrested-in-kanpur-dehat-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप पोर्न देख रहे हैं...जेल हो जाएगी कहकर ठगने वाले 10 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप पोर्न देख रहे हैं...जेल हो जाएगी कहकर ठगने वाले 10 बदमाश गिरफ्तार
पोर्न देखने का आरोप लगाकर लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर रुपये ठगने वाले 10 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 12 घंटे में पुलिस की 12 टीमों ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए बदमाश देश के अलग-अलग हिस्से में रहने वाले लोगों को मोबाइल पर कॉल कर धमकी देकर पैसे वसूलते थे। पुलिस से बचने के लिए सभी यूपीआई की जगह गेमिंग एप का इस्तेमाल करते थे। आरोपी खुद को पुलिस, विजिलेंस का अधिकारी बता कर लोगों को धमकाते थे।
एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि साइबर ठगों को पकड़ने के लिए 12 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे से लेकर शनिवार सुबह 10 बजे तक जनपद के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई की। इनमें से अकबरपुर थाना क्षेत्र के ज्योतिष निवासी सूरज, राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सात मोबाइल, पांच सिम कार्ड, 1500 रुपये बरामद किए गए। वहीं, गजनेर थाना क्षेत्र में कैलाश नगर के शिवम, विजय नगर के रजनीश सिंह, गोरे, चंद्रनगर के हरिओम, फत्तेपुर रोशनाई के राहुल सिंह को पड़का गया। इनके पास से 11 मोबाइल, पांच सिम कार्ड, 9200 रुपये मिले। रनियां थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम निवासी अंकित चौहान, सर्वेश, जय सिंह उर्फ चुम्मी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पांच मोबाइल 3700 रुपये व एक बाइक बरामद की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।