{"_id":"6a52399f0c28500b11007c20","slug":"video-two-day-chess-coaching-camp-organized-in-barnala-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला में दो दिवसीय शतरंज कोचिंग कैंप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से वाईएस स्कूल, बरनाला में दो दिवसीय शतरंज कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया। पहले दिन कैंप में लुधियाना से विशेष रूप से पहुंचे फिडे मास्टर राम प्रकाश ने चयनित 30 खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान फिडे मास्टर राम प्रकाश ने खिलाड़ियों को शतरंज की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने सैक्रिफाइस मूव, फोर्स्ड मूव, कंपेयरिंग पोजीशन, गेम डेवलपमेंट सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी और खिलाड़ियों को रणनीतिक सोच विकसित कर अपने खेल में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बरनाला जिला शतरंज एसोसिएशन ने वाईएस स्कूल के डायरेक्टर वरुण भारती, प्रिंसिपल विमी पुरी का विशेष आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने कहा कि उनके सहयोग से ही इस कोचिंग कैंप का सफल आयोजन संभव हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।