बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Locks of four shops broken on Kakroi Road; thieves fled with goods and cash.

सोनीपत: ककरोही रोड पर चार दुकानों के तोड़े ताले, चोर सामान व नकदी लेकर भागे

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:19 PM IST
Sonipat: Locks of four shops broken on Kakroi Road; thieves fled with goods and cash.
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ककरोई रोड का है, जहां देर रात चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों को निशाना बनाकर व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों को न पुलिस गश्त का डर था और न ही सीसीटीवी का। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद चोर मौके से भाग गए। रात करीब दो बजे बदमाश ककरोई रोड स्थित अग्रवाल डेयरी, किसान क्रीम डेयरी, स्पाइसी टाउन और महादेव फास्ट फूड कॉर्नर पहुंचे। उन्होंने दुकानों के शटर तोड़े और अंदर घुसकर नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिना किसी रुकावट के मौके से निकल गए। सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे हुए शटर और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद सभी व्यापारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दुकानदारों का कहना है कि शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि मेहनत से कमाई गई पूंजी इस तरह चंद मिनटों में लुट जाती है तो कारोबार चलाना मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यदि रात के समय पुलिस गश्त प्रभावी होती तो शायद बदमाश इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही चोरी से हुए नुकसान की भरपाई कराने और शहर में रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पनियाला फल विलुप्त होने की कगार पर।

11 Jul 2026

करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल सड़कें, अधूरे निर्माण और गड्ढों से बढ़ी परेशानी; VIDEO

11 Jul 2026

रोहित यादव के घर तक बनेगा रास्ता, राजस्व टीम ने शुरू की कवायद; VIDEO

11 Jul 2026

गाजीपुर में भूजल सप्ताह का आयोजन 16 से, VIDEO

11 Jul 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर; VIDEO

11 Jul 2026
विज्ञापन

कांग्रेस के पीसीसी सदस्य ने किया बैठक का बहिष्कार, VIDEO

11 Jul 2026

रोजगार मेले में 162 अभ्यर्थियों का चयन, VIDEO

11 Jul 2026
विज्ञापन

Baghpat: आम महोत्सव में विदेशियों ने भी लिया स्वाद, खाकर बोले- मजा आ गया

11 Jul 2026

रोहित यादव के घर पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज, माता-पिता को किया सम्मानित; VIDEO

11 Jul 2026

जंघई फ्लाईओवर पर शटरिंग का काम तेज, 20 जुलाई तक स्लैब ढलाई की उम्मीद; VIDEO

11 Jul 2026

भाकियू अंबावता गुट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

11 Jul 2026

राॅबर्ट्सगंज, चुर्क और डाला में 2.93 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास; VIDEO

11 Jul 2026

मिर्जापुर में अचानक धंसी सड़क, स्कूटी समेत गड्ढे में समाया चालक; VIDEO

11 Jul 2026

अष्टभुजा हत्याकांड में सभी आरोपी बरी, VIDEO

11 Jul 2026

वादी को डराकर मुकदमा वापस लेने की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

11 Jul 2026

बैरिया तहसीलबार के अध्यक्ष सहित अधिवक्ताओं पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने की प्राथमिकी, VIDEO

11 Jul 2026

Video: ईट राइट स्कूल' कार्यशाला में शिक्षकों को खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

11 Jul 2026

Video: गर्जिया मंदिर परिसर से प्रशासन ने खाली कराई दुकानें

11 Jul 2026

Narmadapuram News: नर्मदापुरम में दरगाह हटाने पर बवाल, मुस्लिम समाज ने लगाए चादर जलाने के आरोप

10 Jul 2026

Video: एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से छुट्टी का आदेश कर दिया जारी, कई विद्यार्थी नहीं पहुंचे स्कूल

10 Jul 2026

Video: टीईटी की बाध्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गरजे प्राथमिक शिक्षक

10 Jul 2026

Video: प्राथमिक शिक्षक संघ ने तहसील मुख्यालय में टीईटी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया

10 Jul 2026

Meerut: छोटा खाटू धाम में भजन संध्या का आयोजन

10 Jul 2026

Meerut: बारिश में ढहा मकान, मलबे में दबा सामान

10 Jul 2026

हाथरस के गांव सोखना में तिरपाल के नीचे जलानी पड़ीं दो चिताएं

10 Jul 2026

Bihar News: बोरे में बंद मिली बेहोश महिला, पास में रो रही थी मासूम बेटी; पुलिस ने ऐसे बचाई दोनों की जान

10 Jul 2026

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट की जगह लेगा स्मार्ट कार्ड

10 Jul 2026

बिलासपुर: स्ट्रीट लाइट का पोल 33 केवी लाइन से टकराया, करंट की चपेट में आए पांच मजदूर

दादों के नगला गुलरिया में करंट लगने से युवक की मौत, बौनई विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा

10 Jul 2026

Faridabad: फरीदाबाद के आदर्श सिंह दिखाएंगे चीन में शूटिंग वर्ल्ड कप में दम, जीत चुके हैं 30 अंतरराष्ट्रीय पदक

10 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed