{"_id":"6a51ea23ae4db5c1070f0a41","slug":"video-surjit-sharma-bharmauris-statement-regarding-the-chamba-zila-parishad-and-local-body-elections-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा जिला परिषद और स्थानीय निकाय चुनाव में सुरजीत शर्मा भरमौरी का बयान, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा जिला परिषद और स्थानीय निकाय चुनाव में सुरजीत शर्मा भरमौरी का बयान, जानें क्या बोले
जिला में कांग्रेस ने जिला परिषद और स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण संस्थाओं पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने इसे पार्टी की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कहा कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संगठित होकर मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है। कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2005 के बाद पहली बार जिला परिषद में पूर्ण बहुमत हासिल किया। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। लियाकत खान जिला परिषद के उपाध्यक्ष चुने गए और इस पद तक पहुंचने वाले जिले के पहले मुस्लिम नेता बने। भरमौरी ने इस सफलता का श्रेय विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, विधायक नीरज नैयर तथा पार्टी संगठन की रणनीति को दिया। कहा कि कांग्रेस ने पिछले दो दशकों में पहली बार इतना व्यापक जनसमर्थन हासिल किया है। जिला परिषद के अलावा कांग्रेस ने 10 वर्ष बाद चंबा नगर परिषद तथा 15 वर्ष बाद मैहला और चुराह-तीसा ब्लॉक समितियों में भी जीत दर्ज की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।