Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Datia News
›
Supporters of the former Home Minister created a ruckus after he was denied a ticket; several police personnel were injured in stone-pelting, while the Datia Collector stated that the situation is under control.
{"_id":"6a51e26319e87908180f0122","slug":"video-supporters-of-the-former-home-minister-created-a-ruckus-after-he-was-denied-a-ticket-several-police-personnel-were-injured-in-stone-pelting-while-the-datia-collector-stated-that-the-situation-is-under-control-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दतिया में पुलिस ने खुलावाया हाईवे, पूर्व गृहमंत्री के समर्थकों ने किया था चक्का जाम, कलेक्टर बोले- स्थिति कंट्रोल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया में पुलिस ने खुलावाया हाईवे, पूर्व गृहमंत्री के समर्थकों ने किया था चक्का जाम, कलेक्टर बोले- स्थिति कंट्रोल में
दतिया ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:57 AM IST
दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद उनके समर्थकों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। शनिवार को तड़के करीब 4 बजे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाकर हाईवे खाली कराने के प्रयास किए गए। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने विरोध जारी रखा। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस बल प्रयोग करते हुए हाईवे से जाम खुलवाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। प्रदर्शनकारियो को समझाने के लिए जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल भी प्रदर्शन कार्यों के बीच पहुंचे। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है और दतिया विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने का वादा किया है। दतिया में धारा 163 लगा दी गई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।