फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   A car was stopped on the Jhansi bypass and firing took place. Two bullets pierced the windshield

दतिया क्राइम: झांसी बायपास पर कार को रोककर फायरिंग, शीशे में धंसीं दो गोलियां; नीचे झुका युवक तो बची जान

Thu, 17 Sep 2026 04:37 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 04:37 PM IST
सार

दतिया में झांसी बायपास पर बाइक सवार दो युवकों ने कार रोककर कथित तौर पर दो गोलियां चलाईं। दोनों गोलियां कार के फ्रंट ग्लास में लगीं। चालक धर्मेंद्र रायकवार ने सिर नीचे कर खुद को बचाया। आरोपी चेहरे ढंके हुए थे और बिना नंबर प्लेट की बाइक से फरार हो गए। 

विज्ञापन
A car was stopped on the Jhansi bypass and firing took place. Two bullets pierced the windshield
चलती कार में फायरिंग चालक ने नीचे झुक कर बचाई जान

विस्तार

दतिया से झांसी जाने के लिए निकले एक युवक की कार बुधवार रात दतिया के झांसी बायपास पर बदमाशों के निशाने पर आ गई। बाइक से आए दो युवकों ने पहले कार को रुकने का इशारा किया और जैसे ही कार की रफ्तार कम हुई, पीछे बैठे युवक ने कथित तौर पर कट्टे से दो गोलियां चला दीं। दोनों गोलियां कार के सामने के शीशे में जा लगीं। अचानक हुई फायरिंग से घबराए चालक ने तुरंत अपना सिर नीचे कर लिया, जिससे वह गोली की चपेट में आने से बच गया। घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 29 वर्षीय धर्मेंद्र रायकवार उनाव-भांडेर बायपास रोड पर विक्की ढाबे के पास रहता है। बुधवार रात वह अपने रिश्तेदार विनोद केवट से मिलने राधा हॉस्पिटल गया था। मुलाकात के बाद वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से झांसी स्थित ससुराल जाने के लिए रवाना हुआ। धर्मेंद्र के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे वह हमीरपुर बायपास पर कृषि विज्ञान केंद्र के आसपास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक सवारों ने कार के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया और हाथ के इशारे से कार रोकने को कहा। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि बाइक के कारण उसे कार की गति कम करनी पड़ी। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने हथियार निकालकर कार की ओर लगातार दो फायर किए। दोनों गोलियां सीधे कार के फ्रंट ग्लास पर लगीं। अचानक गोली चलने पर धर्मेंद्र ने खुद को बचाने के लिए गर्दन नीचे कर ली। इसी वजह से वह सुरक्षित बच गया। फायरिंग से कार के शीशे को नुकसान पहुंचा है, लेकिन घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ज्यादती या मदद?: 15 दिन से आमरण अनशन कर रहे कल्पना के पिता को पुलिस ने उठाया, तबीयत का हवाला; टेंट भी उखाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के दौरान दोनों युवकों ने चेहरे ढंके हुए थे। रात और अंधेरा होने के कारण धर्मेंद्र उनके चेहरे या अन्य पहचान संबंधी विशेष जानकारी पुलिस को नहीं दे सका। उसके अनुसार दोनों बदमाश काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर थे और बाइक के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। फायरिंग के तुरंत बाद दोनों आरोपी बाइक से झांसी की दिशा में निकल गए। घटना से घबराए धर्मेंद्र ने अपने भाइयों रोनी और मनीष रायकवार को फोन पर जानकारी दी। बाद में वह अपने बड़े भाई मनीष के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता के अनुसार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और फायरिंग की वजह के साथ-साथ आरोपियों की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के संभावित रास्तों और घटनास्थल के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

चलती कार में फायरिंग चालक ने नीचे झुक कर बचाई जान

चलती कार में फायरिंग चालक ने नीचे झुक कर बचाई जान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed