{"_id":"6a52355e9c0ad1e9150ec91e","slug":"video-the-film-satluj-was-screened-at-the-gurudwara-in-mohar-singh-wala-village-zira-villagers-were-moved-to-tears-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा के गांव मोहर सिंह वाला के गुरुद्वारे में दिखाई गई सतलुज फिल्म, भावुक हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा के गांव मोहर सिंह वाला के गुरुद्वारे में दिखाई गई सतलुज फिल्म, भावुक हुए ग्रामीण
जिले के विधानसभा क्षेत्र जीरा के गांव मोहर सिंह वाला स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में ग्रामीणों के लिए बड़ी स्क्रीन पर सतलुज फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर गांव के सैकड़ों लोग बड़ी संख्या में गुरुद्वारा पहुंचे और फिल्म को गंभीरता व भावनात्मक माहौल में देखा। फिल्म के दौरान कई महिलाएं और बुजुर्ग भावुक हो गए तथा उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
ग्रामीणों ने कहा कि फिल्म में दिखाए गए घटनाक्रम ने उन्हें अतीत के दर्दनाक दौर की याद दिला दी। उनका कहना था कि पंजाब ने जिस कठिन समय का सामना किया, वैसा दौर दोबारा कभी न आए। फिल्म देखने के बाद लोगों ने शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
गुरुद्वारा परिसर में फिल्म प्रदर्शन के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। गांव के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने एक साथ बैठकर फिल्म देखी और इसके सामाजिक संदेश की सराहना की। उपस्थित लोगों का कहना था कि ऐसी फिल्मों के माध्यम से नई पीढ़ी को इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं से परिचित कराया जा सकता है, ताकि वे अतीत से सीख लेकर समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लें। ग्रामीणों ने कहा कि पंजाब में दोबारा से ऐसा समय लौटकर ना आएं। जिससे भाईचारा खत्म हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।