फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Stellar performance by Punjab shooters at Asian Games Parinaaz Bhavtegh win bronze bhagwant Mann

एशियाई खेलों में पंजाब के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन: परिनाज और भवतेग ने जीता कांस्य, मान ने की सराहना

Wed, 23 Sep 2026 01:23 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 23 Sep 2026 01:23 PM IST
सार

परिनाज धालीवाल ने महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, भवतेग सिंह गिल ने पुरुष स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Stellar performance by Punjab shooters at Asian Games Parinaaz Bhavtegh win bronze bhagwant Mann
भवतेग सिंह गिल और परिनाज धालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एशियाई खेलों में राज्य के निशानेबाजों के प्रदर्शन की सराहना की है। परिनाज धालीवाल ने महिला स्कीट टीम स्पर्धा में और भवतेग सिंह गिल ने पुरुष स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने कहा कि एशियाई खेलों में पंजाब के युवाओं और बेटियों का प्रदर्शन जारी है। उन्होंने विशेष रूप से निशानेबाजी स्पर्धाओं में मिली सफलता का उल्लेख किया। परिनाज धालीवाल ने महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, भवतेग सिंह गिल ने पुरुष स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इन पदकों से पंजाब और पूरे देश को गर्व महसूस हुआ है। मान ने कहा कि यह उपलब्धि पंजाब के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed