छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज से अपनी दो दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं,जहां उन्होंने जिले के ग्राम बाटगांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण और निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए,इस दौरान सांसद संतोष पांडे और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे,जहां उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी को पेड़ लगाने की अपील की और विभिन्न विषयों पर पत्रकारों से चर्चा कि।
जिले के ग्राम बाटगांव में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए इस दौरान लगभग 1800 पौधों का रोपण किया गया,वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम माननीय प्रधानमंत्री जी का अभियान है जिसमें 100 करोड़ पेड़ लगाना है राजनांदगांव में भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया, बारिश हो गई है मानसून सत्र भी 13 जुलाई से शुरू होगा जो 5 दिन चलेगा इसमें महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी,सरकार तैयार है विपक्ष भी अपनी तैयारी के साथ चर्चा करेंगे।
वहीं राजनांदगांव के तीन स्थानों पर रेलवे ओवर ब्रिज में दरार के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ हैं पहली बार हुआ है कि रेलवे में ऐसी कमियां पाई गई हैं,रेलवे की गुणवत्ता राष्ट्रीय स्तर की होती हैं पहली बार हुआ है की ओवर ब्रिज तीनों में क्रैक आ गए यह बहुत बड़ी तकनीकी गड़बड़ी है जो रेलवे के लिए शर्मनाक घटना है और प्रदेश के लिए भी अच्छी नहीं है मैं और सांसद जी ने भी रेलवे को पत्र लिखा है रेल मंत्री को पत्र लिखा हैं तकनीकी दृष्टि से क्या कमियां रह गई ठेकेदार की क्या गलती है उन सारे विषयों के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाकर जांच कर रहे हैं,इसके साथ दोषी के लिए भी कार्रवाई के लिए कहा गया हैं।

.- फोटो : credit
.- फोटो : credit