{"_id":"6a5235b8c2b9bb8f6f020827","slug":"video-amrit-bharat-station-scheme-kalka-station-redevelopment-work-in-final-stages-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृत भारत स्टेशन योजना: कालका स्टेशन के पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत भारत स्टेशन योजना: कालका स्टेशन के पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए पुनर्विकास कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। इसी कड़ी में स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनकर तैयार हो गया है। अब प्रधानमंत्री जल्द ही वर्चुअल माध्यम से कालका रेलवे स्टेशन पर हुए पुनर्विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिसमें इस नए फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी शामिल होगा। बता दें कि कालका रेलवे स्टेशन पर इस फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद कुल तीन एफओबी हो गए हैं। इससे पहले स्टेशन के अंदर व रेलवे के सामुदायिक भवन की ओर जा रहे रास्ते पर भी फुट ओवर ब्रिज बना हुआ है। भविष्य में इन फुट ओवर ब्रिजों से यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कालका स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज लगभग 12 मीटर चौड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।