{"_id":"6a523567619bd4594f0b4fbd","slug":"video-ferozepur-preparations-complete-for-bike-march-on-july-15-delhi-kisan-ghat-rally-on-july-21-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर:15 जुलाई को बाइक मार्च, 21 जुलाई को दिल्ली किसान घाट रैली की तैयारियों पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर:15 जुलाई को बाइक मार्च, 21 जुलाई को दिल्ली किसान घाट रैली की तैयारियों पूरी
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की जिला कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बाठ की अध्यक्षता में जिला सचिव गुरमेल सिंह फत्तेवाला के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा भी विशेष रूप से शामिल हुए।
जिला प्रेस सचिव बलजिंदर सिंह तलवंडी निपालां ने बताया कि 15 जुलाई को केंद्र सरकार की प्रस्तावित अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में बाइक मार्च निकाला जाएगा। मार्च के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए भारत सरकार के नाम मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि इस व्यापार समझौते से छोटे व्यापारी, दुकानदार और सीमांत किसान सबसे अधिक प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को देशभर के किसान संगठनों के आह्वान पर दिल्ली के किसान घाट में आयोजित रैली में फिरोजपुर जिले के सभी जोनों से बसों के जरिए बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।
बैठक में पंजाब सरकार की संशोधित लैंड पूलिंग नीति का भी विरोध किया गया। नेताओं ने कहा कि यह नीति किसानों की जमीनें कॉरपोरेट घरानों को सौंपने की दिशा में कदम है, जिससे किसानों और खेत मजदूरों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। बैठक में धर्म सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह फौजी, रणजीत सिंह खच्चरवाला और हरफूल सिंह दूलेवाला सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।