{"_id":"6a532702f53de5f18001fd5f","slug":"video-nahan-cleanliness-workers-strike-garbage-piles-after-dispute-with-vegetable-vendors-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कचरे के ढेर, बाजार और गलियां बदबू से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कचरे के ढेर, बाजार और गलियां बदबू से बेहाल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:02 AM IST
Link Copied
सिरमौर मुख्यालय नाहन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सोमवार सुबह शहर की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। मुख्य बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों की गलियों के मुहानों पर कचरे के ढेर लग गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सफाई कर्मचारियों और सब्जी विक्रेताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। इस कार्रवाई से नाराज सफाई कर्मचारियों ने सोमवार सुबह काम का बहिष्कार कर दिया और शहरभर से कूड़ा उठाने का कार्य बंद रखा।
हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरा जमा हो गया है। मुख्य बाजारों, गलियों और रिहायशी इलाकों में फैली गंदगी और बदबू से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन के सामने अब सफाई कर्मचारियों और सब्जी विक्रेताओं के बीच विवाद का समाधान निकालने के साथ-साथ शहर की बिगड़ती स्वच्छता व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाने की चुनौती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।