{"_id":"6a53284c5fd110cc020cc7c8","slug":"video-death-of-security-guard-posted-in-bank-in-mathura-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी पुलिस के जवान की मौत, बैंक की सुरक्षा मै थे तैनात; आधी रात को मिली खून से सनी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी पुलिस के जवान की मौत, बैंक की सुरक्षा मै थे तैनात; आधी रात को मिली खून से सनी लाश
मथुरा के सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक की सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव गदुआ निवासी मुख्य आरक्षी अजीत कुमार (42) बीते 12 वर्षों से मथुरा में तैनात थे। वर्तमान में वह बालाजीपुरम में परिवार के साथ रह रहे थे। सिविल लाइन के पास स्थित केनरा बैंक की सुरक्षा में रात शिफ्ट में उनकी ड्यूटी थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात आठ बजे वह ड्यूटी पर पहुंचे थे, जबकि साथी पुलिसकर्मी बैंक के गेट पर तैनात था। बैंक के सुरक्षा गार्ड रूम में चले गए। इसी दौरान अजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनने से आसपास लोगों में दहशत फैल गई और भीड़ जुट गई। सुरक्षा में तैनात अन्य पुलिसकर्मी साथियों ने कंट्रोलरूम को सूचना दी। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और सीओ सिटी आशना चौधरी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। अजीत की पत्नी और बेटा भी मौके पर पहुंच गए। रोते बिलखते पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने राइफल को अपने कब्जे में लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।