{"_id":"6a53300ad6743e2a88091dcb","slug":"video-impact-of-rain-ganga-water-level-rose-by-10-cm-in-24-hours-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश का असर...चौबीस घंटे में 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का असर...चौबीस घंटे में 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर; VIDEO
मानसूनी बारिश का असर गंगा के जल स्तर पर भी दिखा है। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को दिन में हुई बारिश के बाद गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी है। इससे गंगा में रेत के टीले की जगह पानी दिखने लगा है। ऐसे में गंगा के तटवर्ती इलाके के लोग गंगा कटान को लेकर फिर से चिंतित होने लगे हैं।
इस वर्ष मानसून देर से जिले में पहुंचा है। इंतजार के बाद बारिश शुरू हुई तो बुधवार से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी झलकी है और खेतों में धान की रोपाई शुरू हुई है। दूसरी तरफ बारिश के कारण गंगा के जल स्तर में पिछले दो दिनों से तेजी से बढ़ोत्तरी शुरू हुई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से शनिवार के बीच चौबीस घंटों में वाराणसी में गंगा का जल स्तर 10 सेमी बढ़ा है। चौबीस घंटों में 08.2 मिमी बारिश हुई है। इससे एक सेमी प्रति घंटे गंगा का जल स्तर बढ़ा है। शनिवार को दोपहर 2 बजे तक गंगा का जल स्तर 58.55 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं सुबह आठ बजे तक जल स्तर 58.5 मीटर रहा। तेजी से बढ़ते जल स्तर से गंगा के तटवर्ती इलाके के लोग गंगा कटान से परेशान है। जिले में नियामताबाद, चहनिया और धानापुर ब्लाक के 50 से अधिक गांव गंगा के तट पर बसे हैं। तटवर्ती इलाके के लोगों का कहना है कि इस वर्ष जुलाई के शुरूआत में तेजी से पानी बढ़ रहा है। यह चिंता का विषय है। हालांकि गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। जिले गंगा का चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर, खतरे का निशान 71.262 मीटर है। 09 सितंबर 1978 को गंंगा में बाढ़ आई थी। उस समय गंगा का जल स्तर 73.901 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद यहां तक गंगा का जलस्तर नहीं बढ़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।