{"_id":"6ae25c9f8d8cf2474801c92b","slug":"a-mega-legal-aid-and-services-camp-will-be-held-on-november-1st-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156869-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक नवंबर को लगेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक नवंबर को लगेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
विज्ञापन
चंदौली। पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नवंबर को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर में बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर लगाया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निकिता गौड़ ने बताया कि शिविर में निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और विभिन्न प्रमाणपत्रों से संबंधित जानकारी व मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी जानकारी और सुविधाएं भी दी जाएंगी। शिविर का उद्देश्य पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के साथ उनकी कानूनी समस्याओं के समाधान में मदद करना है।
शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, डूडा, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, खाद्य एवं रसद, कृषि, शिक्षा, उद्योग, बैंकिंग, कौशल विकास, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, श्रम और पुलिस विभाग के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा राजस्व, परिवहन, युवा कल्याण, संस्कृति, वन, डाक, विद्युत वितरण, जल शक्ति, महिला कल्याण, खादी एवं ग्रामोद्योग, नगर पालिका परिषद, कृषि उत्पादन मंडी समिति और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभाग भी शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन
सचिव ने पात्र लोगों से शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।