{"_id":"6a532f8c75e3e40f060cd359","slug":"video-mandi-rajiv-gandhi-van-samvardhan-yojana-women-youth-groups-plantation-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से महिला और युवक मंडलों को मिली हरित हिमाचल संवारने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से महिला और युवक मंडलों को मिली हरित हिमाचल संवारने की जिम्मेदारी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:39 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल बनकर उभर रही है। योजना के तहत महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण एवं संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, जिससे जनभागीदारी के माध्यम से हरित हिमाचल के लक्ष्य को गति मिल रही है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मंडी वन मंडल में आठ महिला मंडलों और दो युवक मंडलों के सहयोग से 20 हेक्टेयर क्षेत्र में 16 हजार पौधे लगाए गए। वन विभाग ने पौधरोपण और संरक्षण के लिए प्रति हेक्टेयर 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई।
पौधरोपण अभियान में बान, देवदार, दाडू, कचनार, शीशम, आंवला, बेहड़ा, रीठा, जामुन और पाजा जैसी स्थानीय एवं बहुपयोगी प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई। पौधों का वितरण कोटली, कटौला, मंडी, द्रंग और पनारसा रेंज की विभिन्न नर्सरियों से किया गया।
वन विभाग ने माइक्रो प्लान के आधार पर वैज्ञानिक पद्धति से पौधरोपण कराया, ताकि पौधों की बेहतर वृद्धि और दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। विभाग का मानना है कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी से पौधों के जीवित रहने की दर भी बढ़ेगी।
वन वृत्त मंडी में योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 121.5 हेक्टेयर क्षेत्र के कार्य स्वीकृत किए गए, जिनके लिए करीब 1.24 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। इनमें से 102.5 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण का कार्य पूरा हो चुका है। योजना के तहत 74 महिला एवं युवक मंडलों को लाभान्वित करते हुए 1,22,857 पौधे वितरित किए गए।
योजना से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को रोजगार तथा प्रकृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।