{"_id":"6a537e7d08c7e615210a5591","slug":"video-fsda-raids-17-medical-firms-in-agra-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में एफएसडीए का 17 मेडिकल फर्मों पर छापा, दुकान बंद कर भागे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में एफएसडीए का 17 मेडिकल फर्मों पर छापा, दुकान बंद कर भागे व्यापारी
आगरा में नकली, सैंपल, सरकारी और एक्सपायर दवाओं की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को एक साथ 17 मेडिकल फर्मों पर छापा मारकर जांच की। छापे से दवा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कई विक्रेता दुकान बंद कर भाग गए। देर रात तक दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले गए। बिल में गड़बड़ी के साथ कई संदिग्ध दवाएं मिली हैं। जांच के नमूने लिए गए हैं। नामी कंपनियों की एंटीबायोटिक, पेट रोग और गर्भनिरोधक दवाएं लखनऊ में जांच में नकली मिली हैं। इनकी खरीद आगरा से की गई थी। इसी की जांच के लिए दोपहर में 16 जिलों के लिए 20 अधिकारियों की टीम ने पुलिस-प्रशासन के साथ कम्मूटोला, कोतवाली रोड, नवाबिया मार्केट, मुबारक महल, श्रीकृष्णा कॉम्प्लेक्स, बोहरे रामगोपाल मार्केट और खिन्नी मार्केट की 17 मेडिकल फर्मों पर छापा मारा। टीम ने नकली दवाओं के बिल दिखाते हुए दुकानदारों से सत्यापन कराया। इसके बाद फर्म के लाइसेंस, दवाओं के स्टॉक, खरीद कहां से की, किन-किन को बेची समेत अन्य की जांच की गई। स्टॉक रजिस्टर और भंडारण का भी मिलान किया गया। इसमें भी अंतर पाया गया है। जांच में दवाओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली है। कई दवाएं भी संदिग्ध मिली हैं। टीम ने मेडिकल फर्मों से संदिग्ध दवाओं के बिल और लैपटॉप-कंप्यूटर भी जब्त किए हैं। एफएसडीए की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि नकली, सैंपल, सरकारी दवाओं के मामले में जांच चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।