फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Husband shoots wife, referred to Lucknow

यूपी: पति ने पत्नी को मारी गोली, लखनऊ रेफर, परिजनों से बोला आरोपी- सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे

Mon, 21 Sep 2026 10:09 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 21 Sep 2026 10:09 AM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में पति ने पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Hardoi: Husband shoots wife, referred to Lucknow
गोली लगने से घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में सोमवार सुबह पति गंभीर ने अपनी पत्नी साधना को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही साधना लहूलुहान होकर गिर पड़ी।वारदात के बाद आरोपी पति घर में हंगामा करता रहा और परिजनों को भी धमकाया। इसके बाद मौका पाकर भाग गया। गंभीर हालत में साधना को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि गंभीर और साधना की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे काजल (11), रौनक (7) और रुही (4) है। पति-पत्नी बच्चों के साथ अलग रहते हैं। सोमवार तड़के परिवार के लोग सो रहे थे, तभी कमरे से साधना के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो साधना घायल हालत में पड़ी मिली। आरोप है कि गंभीर ने गोली मारने के बाद परिजनों से गाली-गलौज की और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। ननद रीना के मुताबिक, आरोपी कह रहा था कि सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे।
विज्ञापन

 

मौके से भाग निकला आरोपी
परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह गंभीर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। साधना के ससुर राजकुमार, सास सीमा और ननद रीना उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल गोली मारने की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। साधना का मायका सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी गंभीर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed