{"_id":"6a537e668017ea882307b9f3","slug":"video-banned-lentils-found-in-warehouse-during-food-department-raid-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम का ताला तोड़ा, प्रतिबंधित 1755 किलो खेसारी दाल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम का ताला तोड़ा, प्रतिबंधित 1755 किलो खेसारी दाल बरामद
आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ खेरागढ़ में अवैध गोदाम पर छापा मारकर प्रतिबंधित 1755 किलो खेसारी दाल बरामद की है। गोदाम का ताला तोड़कर जांच की गई। गोदाम को सील कर दिया है। जांच के लिए दो नमूने लिए हैं। ये गोदाम फिरोजाबाद के दाल माफिया का बताया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खेरागढ़ के थाना कागारौल के नगला घुरैला में प्रतिबंधित खेसारी दाल का भंडारण कर तस्करी करने की सूचना मिली थी। इस पर खाद्य विभाग अधिकारी, नायब तहसीलदार हरिशंकर दुबे के साथ छापा मारा। गोदाम पर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर जांच की तो गोदाम में खेसारी दाल का भंडार मिला। 59 बोरियां मिलीं, जिसमें 58 में 30 किलो और एक में 15 किलो वजन मिला। इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी करण सिंह ने पूछताछ करने पर बताया कि फिरोजाबाद के रजावली गांव सिंहपुर निवासी करीम खान ने गोदाम किराये पर लिया हुआ है। 19 मई को करीब आखिरी बार गोदाम पर आया था। खेसारी दाल को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 15 दिन में दाल स्वामी खाद्य विभाग कार्यालय पर खरीद-बिक्री समेत अन्य दस्तावेज लेकर उपस्थित हो सकता है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह परमार ने बताया कि मिलावटी और नकली सामग्री की शिकायत टोलफ्री नंबर 18001805533 पर कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।