{"_id":"6a5452da9150ca2b4a0cebb2","slug":"video-video-kabugdha-gathama-ma-bhashhanae-aaga-kaii-thhamaka-thamakal-ka-kaii-gaugdhaya-na-ghata-ka-mashakakata-sa-paya-kab-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, कई धमाके, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, कई धमाके, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत से पाया काबू
सुल्तानपुर शहर के वार्ड नंबर-11 स्थित प्यारपट्टी रोड पर रविवार रात सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद के कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि गोदाम से लगातार तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की घेराबंदी की और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
आग और धुएं के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में लाखों का कबाड़ जलकर खाक हो गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। स्थानीय लोगों के बीच आबादी वाले क्षेत्र में कबाड़ गोदाम होने और वहां पानी की उचित व्यवस्था न होने को लेकर भी चर्चा हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि छह फायर टेंडर लगाकर आग पर काबू पा लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।