{"_id":"6a54f35a00fccd915c08893b","slug":"video-kanpur-toxic-pond-in-bhawanipur-claims-lives-of-animals-groundwater-contaminated-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भवानीपुर के जहरीले तालाब ने ली बेजुबानों की जान, भूजल हुआ दूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भवानीपुर के जहरीले तालाब ने ली बेजुबानों की जान, भूजल हुआ दूषित
चौबेपुर ब्लॉक के भवानीपुर गांव में फैक्ट्री से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के पास बने तालाब में लगातार केमिकलयुक्त पानी छोड़े जाने से तालाब जहरीला हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दूषित पानी पीने से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है।
ग्रामीणों के अनुसार तालाब का पानी काला पड़ गया है और उससे तेज दुर्गंध आती है।तालाब के आसपास रहने वाले लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं और अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है।किसानों का कहना है कि दूषित पानी खेतों तक पहुंचने से फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी कर रहा है,जिससे पूरे क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने तालाब की जांच कराकर केमिकल डिस्चार्ज पर तत्काल रोक लगाने और दूषित भूजल की जांच कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।