फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Young man sets himself on fire at police station three policemen suffer burns while trying to save him

UP: थाने में खुद पर पेट्रोल डाल युवक ने लगाई आग, कहता रहा- मुझे इंसाफ चाहिए, बचाने में तीन पुलिसकर्मी झुलसे

Tue, 14 Jul 2026 12:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 14 Jul 2026 12:10 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाने में सोमवार को फुफवार निवासी एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक को बचाने के दौरान थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, एक दरोगा और एक सिपाही भी बुरी तरह झुलस गए। फिलहाल युवक और घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Young man sets himself on fire at police station three policemen suffer burns while trying to save him
युवक को बचाने में झुलसा पुलिसकर्मी और घटनास्थल पर पड़ी माचिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना परिसर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी में बदल गया। जब फुफवार निवासी एक युवक ने थाने के गेट पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक को बचाने के प्रयास में थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, एक दरोगा और एक सिपाही भी झुलस गए।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी और कंबल की मदद से आग बुझाकर युवक को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पेट्रोल से भरी बोतल या केन लेकर थाने पहुंचा था। उसने पहले अपने पूरे शरीर पर पेट्रोल डाला और फिर थाना परिसर में प्रवेश करते ही आग लगा ली।

विज्ञापन





थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे
देखते ही देखते युवक आग की लपटों से घिर गया, जिससे पूरे थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, एक दरोगा और एक सिपाही भी झुलस गए।

युवक एक ही बात दोहराता रहा- मुझे इंसाफ चाहिए
घटना के बाद थाना प्रभारी सरकारी वाहन से गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए। युवक का कांशीराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटों में घिरा युवक लगातार सिर्फ एक ही बात दोहराता रहा- मुझे इंसाफ चाहिए।

विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है मामला
हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है। झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मियों का भी इलाज चल रहा है।

थाने के अंदर माचिस से आग लगा ली
जानकारी के मुताबिक, पति पत्नी का विवाद चल रहा है। पीड़ित युवक थाने आकर दरोगा गौरव शौलिया से कहा कि हमारी समस्या हल नहीं हो रही है। मुझे न्याय चाहिए, जब दरोगा द्वारा युवक के परिजनों से बात करने के लिए नंबर मिलाया गया। इसी दौरान पीड़ित अचानक उठा और चिल्लाते हुए कहा कि मुझे न्याय नहीं मिल रहा है। थाने गेट के बाहर चला गया और वहां रखा एक लीटर पेप्सी की बोतल से खुद पर डीजल डाल दिया और थाने के अंदर मंदिर के पास माचिस से आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed