{"_id":"6a54ed30ede686920309b0d1","slug":"video-water-level-of-the-ganges-rises-by-50-cm-reaching-the-banks-at-tigri-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा का जल स्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ने सेे तिगरी में किनारे तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जल स्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ने सेे तिगरी में किनारे तक पहुंचा पानी
बिजनौर बैराज से 61200 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ गया। किनारे की झोंपड़ी दूर तक जल मग्न हो गईं। श्मशान घाट के निकट भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बिजनौर बैराज से गंगा में 61200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे गंगा का जल स्तर 199.55 मीटर से 50 सेंटीमीटर बढ़ कर 200.05 मीटर हो गया। तिगरी में बाढ़ का पानी किनारे पर पहुंच गया। इससे गंगा किनारे के खेत मालिकों की व्याकुलता बढ़ गई हैै। उनको बाढ़ के पानी से फसल तबाह हो जाने का डर सताने लगा हैै। उधर जल स्तर बढ़ने के कारण तिगरी में श्मशान घाट के किनारे तक पानी भरने लगा हैै। इसी गति से पानी बढ़ता रहा तोे श्मशान घाट जल मग्न हो सकता है। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर 50 मीटर बढ़ गया है। मगर खतरे के निशान 202 मीटर से करीब 1.95 मीटर दूर हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।