{"_id":"6a54f8b50cca59fd010515a6","slug":"video-growing-interest-in-the-post-office-mis-scheme-in-gurugram-700-people-invested-in-june-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में डाकघर की एमआईएस योजना का बढ़ा आकर्षण, जून में 700 लोगों ने किया निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में डाकघर की एमआईएस योजना का बढ़ा आकर्षण, जून में 700 लोगों ने किया निवेश
गुरुग्राम। जिले में डाकघर की मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) लोगों को काफी पसंद आ रही है। सुरक्षित निवेश और हर महीने निश्चित ब्याज मिलने के कारण लोग इस योजना की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। जून माह में जिले के करीब 700 लोगों ने इस योजना में निवेश किया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में निवेशकों की संख्या लगभग आधी थी। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले एक वर्ष में इस योजना के प्रति लोगों का रुझान काफी बढ़ा है।
डाकघर की मंथली इनकम स्कीम खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों, गृहिणियों और ऐसे लोगों के लिए लाभदायक मानी जा रही है, जो बिना जोखिम के नियमित मासिक आय चाहते हैं। बैंक जमा योजनाओं की तुलना में इस योजना में सरकार की गारंटी होने के कारण लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।