{"_id":"6a54a9d9178cd27c0506bf31","slug":"video-video-gada-ma-eka-lkha-ka-rashavata-lta-najal-amana-garafatara-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में एक लाख की रिश्वत लेते नजूल अमीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में एक लाख की रिश्वत लेते नजूल अमीन गिरफ्तार
नगर पालिका परिषद के नजूल अमीन गुरुचरन पांडेय को सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, शहर के एलबीएस चौराहा निवासी परिवर्तन शुक्ला ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि मकान से संबंधित अभिलेखों का निस्तारण और मरम्मत कार्य शुरू कराने के एवज में नजूल अमीन गुरुचरन पांडेय एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। सोमवार को वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये लेते समय टीम ने गुरुचरन पांडेय को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को कोतवाली नगर ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से नगर पालिका परिषद में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। अधिकारी फिलहाल पूरे प्रकरण पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से बचते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।