बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Questions are raised regarding offerings and assets at temple of Goddess Danteshwari revered deity of Bastar

मां दंतेश्वरी मंदिर की संपत्ति पर सवाल: राम मंदिर जैसी आशंका क्यों? 40 साल बाद भी नहीं आया चढ़ावे का हिसाब

अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 07:51 PM IST
Questions are raised regarding offerings and assets at temple of Goddess Danteshwari revered deity of Bastar
बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पिछले चार दशक से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक मंदिर की कुल संपत्ति, प्राप्त चढ़ावे, सोने-चांदी के आभूषणों और अन्य दान का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसे लेकर अब चर्चा तेज हो गई है कि क्या अयोध्या के राम मंदिर की तरह यहां भी चढ़ावे में गड़बड़ी की आशंका है? जबकि वर्ष 2020 में अदालत ने मंदिर की संपत्ति का ब्यौरा जल्द से जल्द सार्वजनिक करने का आदेश भी दिया था।

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, लेकिन मंदिर की संपत्ति को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका स्पष्ट जवाब प्रशासन के पास भी नहीं दिख रहा। वर्ष 1981 के बाद से मंदिर की संपत्ति का सत्यापन नहीं हुआ। वर्ष 2020 में अदालत ने 90 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने का आदेश दिया था, लेकिन वर्षों बाद भी न तो जांच पूरी होने की जानकारी सामने आई और न ही संपत्ति का आधिकारिक ब्योरा सार्वजनिक किया गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर देरी की वजह क्या है?

मां दंतेश्वरी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि बस्तर की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। दशकों से यहां श्रद्धालु सोने-चांदी के आभूषण, मुकुट, हार, सिक्के और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं देवी को अर्पित करते आ रहे हैं। स्वाभाविक है कि इतनी बड़ी संपत्ति का नियमित सत्यापन और सुरक्षित रिकॉर्ड होना चाहिए। चार दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मंदिर के खजाने का अद्यतन और सार्वजनिक हिसाब सामने नहीं आया है।

मुख्य पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी ने कहा कि यही वजह है कि अब मंदिर से जुड़े कई लोग और श्रद्धालु सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जब वर्षों तक संपत्ति का सत्यापन नहीं होगा और अदालत के निर्देश के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं होगी, तो आशंकाएं जन्म लेना स्वाभाविक है। हालांकि अब तक किसी सक्षम जांच एजेंसी या प्रशासन ने यह पुष्टि नहीं की है कि मंदिर के जेवरात या संपत्ति की चोरी हुई है, लेकिन पारदर्शिता की कमी ने संदेह जरूर पैदा किया है।

राजगुरु नवीन ठाकुर ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि मंदिर की पूरी संपत्ति सुरक्षित है तो उसका अद्यतन रिकॉर्ड सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा? सत्यापन पूरा हुआ या नहीं? यदि हुआ तो रिपोर्ट कहां है? यदि नहीं हुआ तो छह वर्ष पहले दिए गए अदालत के आदेश का पालन अब तक क्यों नहीं हुआ? सवाल और बड़ा तब हो जाता है, जब मंदिर की संपत्ति किसी व्यक्ति या विभाग की नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की धरोहर मानी जाती है। यह मामला केवल सोने-चांदी या बहुमूल्य आभूषणों का नहीं, बल्कि आस्था, जवाबदेही और पारदर्शिता का है। जब अदालत का आदेश भी वर्षों तक फाइलों में दबा रह जाए तो सवाल उठना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लुधियाना में मांगों के लिए धरने पर बैठे निहंग, जाम से लोग परेशान

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया संबोधित, डॉक्टरों से कही ये बातें

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में 19 मेडल पाने वाली दीप्ति शर्मा

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ट्रामा में शाम को ऐसा लगता है जैसे जुलूस निकल रहा हो

13 Jul 2026

VIDEO: डीएम आवास के पास नहीं मिल रहा प्रीमियम पेट्रोल, पांच से 10 के पेट्रोल एडिटिव मिलाया जा रहा

13 Jul 2026
विज्ञापन

CJP को आम आदमी पार्टी का मिला समर्थन, आतिशी सहित कई AAP नेता पहुंचे जंतर मंतर

13 Jul 2026

भिवानी: बवानीखेड़ा अस्पताल के बाहर दो युवकों पर हुआ जानलेवा हमला, एक की मौत, पुरानी रंजिश का मामला

13 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: सुभाष बाजार हादसा: छठवें दिन कीचड़ में मिला गंगा देवी का शव, नाले में समा गई थी दुकान; टीमें कर रहीं थीं तलाश

13 Jul 2026

VIDEO: पति और ससुरालियों ने किए आपत्तिजनक फोटो वायरल

13 Jul 2026

VIDEO: एसएन की ओर से रोपे गए 10 हजार पौधे

13 Jul 2026

VIDEO: फर्जी इकरारनामों से कंपनी की जमीन हड़पने का आरोप

13 Jul 2026

VIDEO: भूमाफिया बताकर फेसबुक पर पोस्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज

13 Jul 2026

'सतलुज' विवाद गहराया: रवनीत बिट्टू ने मांगे 25,000 लापता लोगों के सबूत, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

VIDEO: धेवता कब्जाना चाहता है मकान, वृद्ध दंपती को धमकाने का आरोप

13 Jul 2026

VIDEO: फर्जी ई-स्टोर खुलवाकर कराया निवेश, मुनाफे के नाम गंवाए 18.70 लाख

13 Jul 2026

दिल्ली पुलिस ने किया ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 765 किलो गांजा जब्त; चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

13 Jul 2026

VIDEO: कोरियर फ्रेंचाइजी के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

13 Jul 2026

नोएडा: पुल के नीचे केबल नेटवर्क में लगी आग, ऊपर दौड़ रहा था एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक

13 Jul 2026

VIDEO: समझौते का दबाव बनाने के लिए वायरल किए निजी फोटो-वीडियो

13 Jul 2026

कुरुक्षेत्र: महादेव गोशाला ने बढ़ाए गोसंवर्धन की ओर कदम, ले चुकी मॉडल रूप

13 Jul 2026

VIDEO: अस्पताल का लाइसेंस न मिलने से आहत चिकित्सक ने ट्रेन से कटकर दी जान

13 Jul 2026

VIDEO: ई20 पेट्रोल के कारण खराब हो रही गाड़ियां, मैकेनिक ने बताई क्या दिक्कतें आ रहीं

13 Jul 2026

VIDEO: राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह बोले- केजीएमयू बनवाने में किंग जॉर्ज की एक चवन्नी भी नहीं लगी

13 Jul 2026

VIDEO: सीएम योगी की नाराजगी के बाद भी नहीं हटाए गए सड़कों पर पड़े रोलर, बन सकते हैं हादसे का सबब

13 Jul 2026

VIDEO: अमर उजाला अपराजिता: महिलाओं को पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकार के प्रति किया गया जागरूक

13 Jul 2026

VIDEO: बीसी संचालक की मौत पर छह घंटे हंगामा, पथराव

13 Jul 2026

VIDEO: नकली और बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री में 14 फर्म संचालकों पर प्राथमिकी

13 Jul 2026

Drug Free Himachal: नशा मुक्त भारत-2029 को हिमाचल में लागू करने की मांग, राजेंद्र राणा बोले- NCB की स्थापना जरूरी

13 Jul 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता, रामपुर और संभल के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

13 Jul 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, एक दिन पहले वायरल हुआ था ये वीडियो

13 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed