{"_id":"6a54fa75098e9725980cbbc8","slug":"video-bike-rally-held-to-demand-an-increase-in-circle-rates-for-industrial-corridor-land-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक गलियारे की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक गलियारे की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को निकाली बाइक रैली
भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने औद्योगिक गलियारे के लिए खरीदी जा रही जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को सौंपा गया।
सोमवार किसान मंडी समिति पर एकत्र हुए। यहां से बाइकों पर सवार होकर रैली के रूप में करनपुर माफी में तहसील पर पहुंचे। कहा कि भारत अमेरिका समझौता जो हुआ, उसे खत्म किया जाए। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में किसानों की जमीन नहीं जानी चाहिए। औद्योगिक गलियारे में किसानों की जमीनों को बहुत सस्ते दामों पर खरीदा जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आए दिन छुट्टा पशु किसी ना किसी पर हमला कर रहे हैं। बिजली की आपूर्ति शैड्यूल के अनुसार नहीं मिल पा रही है। कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मंडल महासचिव चौधरी परम सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, अलीमुद्दीन, सतवीर सिंह, मुशाहिद, गब्बर सिंह, शौकीन, दिलजानी,कोमल भगत जी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।