{"_id":"6a54ee0f4a2520878d054a95","slug":"video-roads-in-10-villages-have-turned-into-ponds-due-to-the-failure-to-construct-drains-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाला न बनवाए जाने के कारण तालाब में तब्दील 10 गांवों की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला न बनवाए जाने के कारण तालाब में तब्दील 10 गांवों की सड़क
दस से अधिक गांवों को जोड़ रही खाईखेड़ा खादर की सड़क तालाब में तब्दील है। जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण गांव ही नहीं बल्कि आस पास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै।
ब्लॉक केे खाईखेड़ा खादर गांव से चकनवाला, कर्मल्लीपुर, रहदरा, बहलोलपुुर समेेत दस से अधिक गांवों को रास्ता जुड़ा हैै। कई दिन सेे लगातार हो रही बारिश के कारण खाईखेड़ा खादर गांव की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील है। जल निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण गांव के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले कई साल से नाला बनाए जाने की मांग ग्राम प्रधान सेे करतेे आ रहे हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया। इस कारण जल भराव सबसे गंभीर समस्या बनी है। ग्राम प्रधान हेमंत शर्मा का कहना है कि नाला बन जाने पर गांव के घर नीचे हो जाएंगे। जिससे उनमें पानी भरेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।