Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- इस संस्थान ने ऐसे डॉक्टर दिए हैं जो अपने आप में ही इंस्टिट्यूशन हैं
{"_id":"6a549fee28d4ef32ee0be24b","slug":"video-video-kajaemaya-thakashhata-samaraha-rakashhamatara-rajanatha-saha-bl-isa-sasathana-na-aisa-dakatara-thae-ha-ja-apana-aapa-ma-ha-isatatayashana-ha-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- इस संस्थान ने ऐसे डॉक्टर दिए हैं जो अपने आप में ही इंस्टिट्यूशन हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- इस संस्थान ने ऐसे डॉक्टर दिए हैं जो अपने आप में ही इंस्टिट्यूशन हैं
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को केजीएमयू लखनऊ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में डॉक्टरों से कहा कि आपके द्वारा दी गई दवा के साथ ही आपके व्यवहार में भी हीलिंग होनी चाहिए। कई बार मरीज डॉक्टर को देखकर घबरा जाते हैं। इसे वाइट कोट सिंड्रोम कहते हैं।
उन्होंने दार्शनिक वाल्टेयर के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन की रक्षा करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि जीवन की रचना करना। आपको ये भी ध्यान रखना है कि आपकी चिकित्सा केवल पेशेंट केयर ही न रह जाए ये केयरिंग फार पेशेंट भी रहे।
उन्होंने कहा कि केजीएमयू ने ऐसे दिग्गजों को देश को दिया है जो खुद में इंस्टीट्यूशन है। इस संस्थान से जुड़े लोगों ने सेवा, समर्पण का उदाहरण दिया है। डॉ. अवतार सिंह, डॉ. बलराम भार्गव और डॉ. नरेश त्रेहन जैसे डॉक्टर दिए हैं।
रक्षामंत्री ने रामचरित मानस के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि राज वैद्य सुषेन ने ये नहीं देखा कि लक्ष्मण जी किस पक्ष के हैं। उन्होंने उनको चिकित्सा सेवा दी। डॉ. सर विलियम हॉकिन्स ने कहा था कि मरीज की बातें बहुत ध्यान से सुनिए इसमें उसका इलाज भी है। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज में ध्यान और मेडिटेशन को भी शामिल करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।