{"_id":"6aa7dbe6f9aabb96ee0420f2","slug":"video-video-saisa-madal-sa-nashanal-satara-taka-nama-rashana-kara-raha-bkata-itara-kalja-ka-chhatara-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: साइंस मॉडल से नेशनल स्तर तक नाम रोशन कर रहे बीकेटी इंटर कॉलेज के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: साइंस मॉडल से नेशनल स्तर तक नाम रोशन कर रहे बीकेटी इंटर कॉलेज के छात्र
बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के छात्र विज्ञान के नए-नए मॉडल तैयार कर कॉलेज, क्षेत्र और शिक्षकों का नाम रोशन कर रहे हैं। छात्र अमरदीप का रोबोट मॉडल नेशनल स्तर के लिए चयनित हुआ है, जबकि उनकी बहन समीक्षा वर्मा का सेफ्टी डॉग डिवाइस मॉडल राज्य स्तर के लिए चुना गया। विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कक्षा 11 के अभय सिंह ने कचरे से बिजली बनाने का मॉडल तैयार कर राज्य स्तर पर जगह बनाई और सिलेंडर कैरी मशीन के मॉडल के लिए 10 हजार रुपये का पुरस्कार भी जीता।
कक्षा 10 के हर्षित सिंह ने स्मार्ट डस्टबिन मॉडल बनाया और एमएमएस स्कॉलरशिप हासिल की। कक्षा आठ के इशांत ने दिव्यांगों के लिए एआई आधारित इलेक्ट्रिक डिवाइस तैयार किया। शुभ तिवारी ने हर्षित के साथ राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में स्मार्ट डस्टबिन मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं, आर्यन सिंह ने वाहनों में आग लगने का पता लगाकर उसे बुझाने वाली डिवाइस बनाई है और इसका पेटेंट कराने की तैयारी कर रहे हैं। खेलों में भी अर्पित गुप्ता ने खो-खो, कुश्ती और कबड्डी में राज्य स्तर तक कॉलेज का नाम रोशन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।