{"_id":"6a552f7349b89994e2085e12","slug":"video-youth-ruined-by-dry-drug-addiction-to-get-a-new-lease-on-life-ost-center-launched-at-the-medical-college-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूखे नशे से बर्बाद हो रहे युवाओं को मिलेगी नई जिंदगी, मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ ओएसटी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे नशे से बर्बाद हो रहे युवाओं को मिलेगी नई जिंदगी, मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ ओएसटी सेंटर
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:03 AM IST
Link Copied
सोनभद्र में सूखे नशे (अफीम, हेरोइन, स्मैक) से बर्बाद हो रही युवाओं को नई जिंदगी देने के लिए मेडिकल कॉलेज में ओएसटी (ओपिओइड सब्सीट्यूशन थिरेपी) सेंटर का शुभारंभ किया गया। यहां अफीम, हेरोइन, स्मैक के लती व्यक्तियों को उपचार-काउंसिलंग की जाएगी। मरीजों को खोजकर सेंटर तक पहुंचाने में एनजीओ की टीमें सहयोग करेंगी। लगभग 300 मरीज चिन्हित भी कर लिए गए हैं। सामान्य रूप से भी तीन से चार नशे के लती रोजाना मेडिकल कॉलेज के मनोरोग चिकित्सा विभाग में पहुंच रहे हैं। प्राचार्य प्रो. आनंद कुमार ने फीता काटकर थिरेपी सेंटर का शुभारंभ किया। कहा कि यह पद्धति अफीम, हेरोइन या स्मैक जैसे नशे से पीड़ित व्यक्तियों के लिए एक सुरक्षित और वैज्ञानिक चिकित्सा है। इसमें खतरनाक और अवैध नशे की जगह डॉक्टर की देखरेख में सुरक्षित दवाएं (मेथाडोन या बुप्रेनोर्फिन) दी जाती हैं। यह दवाइयां नशे की तलब और होने वाली शारीरिक परेशानी को दूर करती हैं। हेरोइन के नशे के लिए लिए बार-बार इंजेक्शन लगाने से बनने वाली इंफेक्शन की भी स्थिति से यह थिरेपी बचाव करेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर मनोरोग चिकित्सा डॉ. जितेश गुप्ता ने कहा कि इस कार्य में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) और उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (यूपीएसएसीएस) की टीम सहयोगी करेगी। नशे से जूझ रहे व्यक्तियों व उनके परिवारीजनों से अपील की कि वह बगैर झिझक के इस सुविधा का लाभ उठाएं। कहा कि नशा कोई अपराध नहीं, बल्कि एक उपचार योग्य बीमारी है। सेवानिवृत्त एसीएमओ डॉ. गणेश, डॉ. बीके श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉॅ. राहुल सिंह, डॉ. अश्वनी शाह, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ.अमित पाठक आदि ने भी विचार रखे।कहा कि एचआईवी से बचाव में यह थिरेपी काफी कारगर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।