{"_id":"6a54dce1869482901c078b40","slug":"video-school-van-gets-stuck-in-open-manhole-on-school-route-major-accident-averted-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कूल मार्ग पर खुले मेनहोल में फंसी स्कूली वैन, बड़ा हादसा टला;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल मार्ग पर खुले मेनहोल में फंसी स्कूली वैन, बड़ा हादसा टला;video
चंदौली जिले में नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर की लापरवाही सोमवार को एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते रह गई। नई कैलाशपुरी-महमूदपुर मार्ग पर खुले पड़े मेनहोल में एक स्कूली वैन का पूरा पहिया धंस गया। वैन में सवार बच्चे अचानक हुए झटके से घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह मार्ग नई कैलाशपुरी और महमूदपुर क्षेत्र के बच्चों के स्कूल आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मेनहोल का ढक्कन करीब दो माह से गायब है। कई बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद अब तक न तो नया ढक्कन लगाया गया और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही स्कूली वैन मेनहोल के पास पहुंची, उसका अगला पहिया सीधे खुले मेनहोल में धंस गया। अचानक वाहन रुकने से बच्चे घबरा गए और रोने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दौड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और काफी मशक्कत के बाद वैन को बाहर निकाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।