{"_id":"6a548d321c8f0f4e9e063e3a","slug":"video-cancer-care-unit-ready-at-amritsars-civil-hospital-facility-to-start-soon-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के सिविल अस्पताल में कैंसर केयर यूनिट तैयार, जल्द शुरू होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के सिविल अस्पताल में कैंसर केयर यूनिट तैयार, जल्द शुरू होगी सुविधा
अमृतसर के सिविल अस्पताल में कैंसर के मरीजों के लिए तैयार की गई कैंसर केयर यूनिट अब जल्द शुरू होने जा रही है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. रजनीश ने बताया कि कैंसर केयर यूनिट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल कुछ आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं और विभागीय अनुमति मिलनी बाकी हैं।
उन्होंने कहा कि संबंधित मंजूरियां मिलते ही यूनिट को मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यूनिट शुरू होने के बाद कैंसर मरीजों को जांच, उपचार और परामर्श जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने के साथ-साथ अन्य अस्पतालों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।
डॉ. रजनीश ने उम्मीद जताई कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी होने के बाद कैंसर केयर यूनिट आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।