{"_id":"6ae1093658357726a503ab5f","slug":"a-confluence-of-auspicious-alignments-on-karwa-chauth-moonrise-will-occur-at-757-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156811-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर शुभ योगों का संयोग, 7:57 बजे होगा चंद्रोदय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर शुभ योगों का संयोग, 7:57 बजे होगा चंद्रोदय
विज्ञापन
चकिया के गांधी पार्क स्थित बाजार में सजी करवा चौथ की सामग्री। संवाद
पीडीडीयू नगर। करवा चौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके साथ ही कार्तिक मास के त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। रोहिणी नक्षत्र और विभिन्न शुभ योगों के संयोग में महिलाएं भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और चंद्रदेव का पूजन करेंगी। रात 7:57 बजे चंद्रोदय होगा। महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। इस बार भद्रा का साया व्रत से पहले ही समाप्त हो जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजा करती हैं। चंद्रोदय के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
पीडीडीयू नगर के जायसवाल स्कूल रोड निवासी पं. संतोष तिवारी ने बताया कि करवा चौथ उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। पं. अजय पाठक ने बताया कि 28 अक्तूबर की शाम 5:31 बजे भद्रा लगेगी, जो 29 अक्तूबर की भोर में 4:27 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में व्रत और पूजन पर इसका असर नहीं पड़ेगा। सुबह 7:35 बजे शुक्र पूर्व दिशा में उदित होंगे। इनके उदय को मंगलकारी माना गया है। पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि करवा चौथ पर वरीयान, परिघ, पंच महापुरुष, बुधादित्य, पाराशरी राजयोग, मालव्य, सरस्वती और अखंड सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
इनसेट-
-- -- -- -- -
करवा चौथ के लिए बाजार तैयार, अच्छे कारोबार की आस
चकिया/शिकारगंज। करवा चौथ पर्व को लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्टूबर को पड़ने वाले पर्व के मद्देनजर दुकानदारों ने पूजन सामग्री और महिलाओं के शृंगार के सामान सजा दिए हैं। कारोबारियों को पर्व नजदीक आने के साथ खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
करवा चौथ के पूजन के लिए दुकानों पर करवा, पूजा की थाली, जल का लोटा सहित अन्य सामग्री उपलब्ध है। वहीं, महिलाओं के शृंगार के लिए चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और सौंदर्य प्रसाधनों की कई किस्में रखी गई हैं।
गांधी पार्क तिराहे के दुकानदार दिनेश कसौधन, धीरज मोदनवाल और सोनू कसौधन ने बताया कि पर्व को देखते हुए दुकानों पर पूजन और शृंगार की सामग्री सजा दी गई है। ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग कीमतों के सामान उपलब्ध कराए गए हैं। पर्व में दो दिन शेष होने से आने वाले दिनों में बाजार में खरीदारी में तेजी आने और अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।