{"_id":"6a548a0c0933a1fd1f098abd","slug":"video-shimla-street-vendors-protest-against-municipal-corporation-action-citu-himachal-news-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे तहबाजारी, शिमला में सीटू के साथ जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे तहबाजारी, शिमला में सीटू के साथ जोरदार प्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:17 PM IST
राजधानी शिमला में नगर निगम की ओर से तहबाजारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के विरोध में सोमवार को सीटू के नेतृत्व में रेहड़ी-पटरी विक्रेता सड़कों पर उतर आए। नगर निगम कार्यालय के बाहर सीटीओ चौक पर तहबाजारियों ने धरना-प्रदर्शन कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर निगम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है। उनका आरोप है कि शहर में वर्षों से आजीविका चला रहे तहबाजारियों को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के हटाया जा रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
सीटू नेताओं और तहबाजारियों ने कहा कि रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को हटाने से पहले उनके बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होती, तब तक किसी भी तहबाजारी को हटाना न्यायसंगत नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तहबाजारियों के लिए उचित नीति लागू की जाए और उन्हें सम्मानजनक तरीके से रोजगार का अधिकार दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने कार्रवाई नहीं रोकी और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
धरने के दौरान बड़ी संख्या में तहबाजारी और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए नगर निगम कार्यालय के बाहर माहौल गर्म रहा, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।