{"_id":"6a54dcec318ab2167b077327","slug":"video-mla-visits-to-inspect-drain-cleaning-after-15-years-says-it-will-bring-relief-from-waterlogging-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 साल बाद नाले की सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक, बोले- जलभराव से मिलेगी राहत;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल बाद नाले की सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक, बोले- जलभराव से मिलेगी राहत;video
चंदौली जिले में पड़ाव से पुलाव होते हुए मजार तक चल रहे नाला सफाई अभियान का सोमवार देर शाम मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने भी विधायक के समक्ष जलभराव, गंदगी और अन्य समस्याएं रखीं। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सड़क निर्माण होने के बाद करीब 15 वर्षों से इस नाले की समुचित सफाई नहीं हो सकी थी। नाले में सिल्ट और कचरा जमा होने के कारण बरसात में पानी की निकासी बाधित हो जाती थी, जिससे सड़क पर जलभराव और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई पूरी होने के बाद बरसात का पानी आसानी से निकल सकेगा। इससे एक ओर स्थानीय व्यापारियों को राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय के भीतर अभियान पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने, नालों की समय-समय पर सफाई कराने और जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करने की मांग भी उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।