{"_id":"6a54dcdbe7145f96fa033013","slug":"video-a-show-of-strength-through-trader-unity-newly-formed-traders-association-takes-charge-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन, नवगठित व्यापार मंडल ने संभाली जिम्मेदारी;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन, नवगठित व्यापार मंडल ने संभाली जिम्मेदारी;video
चंदौली जिले के चहनिया ब्लॉक स्थित मारूफपुर बाजार में नवगठित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) की मारूफपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। अशोका लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया। रात्रि आठ बजे शुरू हुआ समारोह देर रात तक चला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत अग्रहरि रहे, जबकि मुख्य वक्ता चंद्रेश्वर जायसवाल ने व्यापारियों को संगठित रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक केशरी, राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, संजीव जायसवाल, सतीश गुप्ता, गुलाब साहू, विजय प्रसाद, सतीश सेठ (आका), अजहर खान, गोपाल यादव (बिंदु), गुरप्रीत सिंह और संतोष साहू मौजूद रहे। अतिथियों ने नवगठित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।