{"_id":"6a55c010894c36b93802f1a3","slug":"video-car-kept-burning-on-yamuna-expressway-child-preacher-abhinav-arora-kept-chanting-mantras-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर जलती रही कार, मंत्र जपते रहे बाल कथावाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर जलती रही कार, मंत्र जपते रहे बाल कथावाचक
मथुरा के सुरीर यमुना एक्सप्रेसवे पर परिवार के साथ वृंदावन से दिल्ली जा रहे बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार रविवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। माइल स्टोन 84 पर गांव नगला बरी के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अभिनव के पिता तरुण अरोड़ा ने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और पूरे परिवार को बाहर निकाला। इस दौरान बाल कथावाचक पास में खड़े-खड़े मंत्रों का जाप करते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार विकासपुरी, दिल्ली निवासी तरुण अरोड़ अपनी पत्नी ज्योति अरोड़ा, बेटे बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा और मन्नत अरोड़ा के साथ डस्टर कार में सवार होकर देर रात वृंदावन से दिल्ली जा रहे थे। कार को तरुण अरोड़ा चला रहे थे। जैसे ही कार एक्सप्रेसवे पर सुरीर थाना क्षेत्र स्थित माइल स्टोन 84 पर गांव नगला बरी के पास पहुंची, वैसे ही कार से धुआं उठने लगा। यह देर तरुण अरोड़ा ने तुरंत कार को सड़क किनारे कच्चे हिस्से में खड़ा कर दिया। आनन फानन पूरा परिवार कार से बाहर निकल गया। इसी बीच पूरी कार में आग फैल गई। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एक्सप्रेसवे कर्मी, सुरीर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि जब तक कार और कार में रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग लगने के बाद परिवार को इतना भी समय नहीं मिला कि वे अंदर रखा अपना सामान भी निकाल पाते। थाना पुलिस ने बताया है कि क्षतिग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटाया गया है। वहीं परिवार को अन्य वाहन के जरिए दिल्ली भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।