Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Halted the illegal construction of a bridge on forest land.
{"_id":"6a551d389150ca2b4a0cec86","slug":"video-halted-the-illegal-construction-of-a-bridge-on-forest-land-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi: दक्षिणी दिल्ली में वन भूमि पर अवैध पुल निर्माण रुका, वन विभाग ने NGT में दाखिल की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दक्षिणी दिल्ली में वन भूमि पर अवैध पुल निर्माण रुका, वन विभाग ने NGT में दाखिल की रिपोर्ट
दक्षिणी दिल्ली के भाटी क्षेत्र में सरकारी वन भूमि पर कथित अवैध पुल निर्माण के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया है। विभाग ने इस संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर कार्रवाई की जानकारी दी है। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, महाबलीपुरम ग्रीन्स के निकट भाटी खुर्द स्थित सरकारी वन भूमि खसरा संख्या 1463 पर अवैध कब्जे और बिना अनुमति पुल निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ फार्महाउस मालिक आवश्यक स्वीकृति के बिना पुल का निर्माण करा रहे हैं। शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि भाटी गांव के खसरा संख्या 1474 (मिन) में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (आईएफसीडी) की ओर से पुल निर्माण कराया जा रहा था।
वन विभाग ने 6 मार्च 2026 को निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश जारी किया और उसकी प्रति स्थल पर चस्पा करने के साथ संबंधित विभाग को वन भूमि खाली करने और किसी भी प्रकार की गैर-वन गतिविधि नहीं करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट में बताया गया कि निर्माण कुछ समय के लिए बंद रहा, लेकिन 2 मई 2026 को दोबारा काम शुरू होने की सूचना मिलने पर ईआरएसएस-112 के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी गई। विभाग का कहना है कि मौजूदा समय में निर्माण कार्य पूरी तरह बंद करा दिया गया है। वन विभाग ने एनजीटी को रोक आदेश की प्रति और मौके की तस्वीरें भी उपलब्ध कराई हैं। अब मामले की अगली सुनवाई में एनजीटी संबंधित पक्षों की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर विचार करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।