{"_id":"6a54cd11397d32d81c0dc666","slug":"video-management-committee-bharatiya-inter-college-baijnatha-formed-swami-avadheshanand-giri-became-president-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय इंटर कॉलेज बैजनत्था की नई प्रबंध समिति गठित, स्वामी अवधेशानन्द गिरि बने अध्यक्ष; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय इंटर कॉलेज बैजनत्था की नई प्रबंध समिति गठित, स्वामी अवधेशानन्द गिरि बने अध्यक्ष; VIDEO
श्री जपेश्वर महादेव मठ, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, वाराणसी स्थित भारतीय इंटर कॉलेज, बैजनत्था की नई प्रबंध समिति का निर्वाचन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक परमपूज्य श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज के संरक्षण और निर्देश में आयोजित की गई। निर्वाचन के बाद परमपूज्य जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज को सर्वसम्मति से प्रबंध समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक श्री जपेश्वर महादेव मठ परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री जपेश्वर महादेव की समाधि, भगवान शिव एवं श्री हनुमान जी महाराज के पूजन-अर्चन से हुआ। चुनाव प्रक्रिया परमपूज्य जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि निर्वाचन अधिकारी श्री पपीहा त्रिपाठी ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
सर्वसम्मति से आगामी पांच वर्षों के लिए भारतीय इंटर कॉलेज, बैजनत्था की नई प्रबंध समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष के रूप में परमपूज्य जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज, सभापति (उपाध्यक्ष) श्रीमहंत उमाशंकर भारती जी, प्रबंधक श्रीमहंत प्रेम गिरि जी, सदस्य श्रीमहंत महेश पुरी जी महाराज तथा कोषाध्यक्ष श्रीमहंत रामेश्वर गिरि जी महाराज निर्वाचित हुए।
समिति के सदस्यगण में श्री महंत होम भारती, श्रीमहंत कंचन गिरि जी महाराज, महंत पृथ्वी गिरि जी, श्री सुंदर पुरी जी, महंत महेंद्रानन्द गिरि जी, महंत शैलेन्द्र गिरि जी, महंत वीरेन्द्रानन्द गिरि जी, महंत रणधीर गिरि जी, महंत मोहन भारती जी, महंत निरंजन भारती जी, श्री शिवानन्द सरस्वती जी तथा श्रीमहंत आनन्दपुरी जी शामिल हैं। वहीं उप आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में श्री कपिल पुरी जी का नाम घोषित किया गया।
इस अवसर पर संतों एवं पदाधिकारियों ने भारतीय इंटर कॉलेज, बैजनत्था की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन तथा सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्रीमहंत नारायण गिरि (प्रवक्ता, जूना अखाड़ा), महंत धीरेंद्र पुरी (दिल्ली), महंत मुकेश पुरी (हरियाणा), महामंडलेश्वर मुक्तेश्वर आनंद गिरि (वाराणसी), थानापति नीलकंठ गिरी तथा अखाड़े के कानूनी सलाहकार मुन्नीलाल पांडे सहित अनेक संत-महात्मा एवं अखाड़े के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री जपेश्वर महादेव के जयघोष और संतों के मंगलाशीर्वाद के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।