{"_id":"6a547e45d5521b2b420ec287","slug":"video-uproar-over-the-appointment-of-two-principals-to-a-single-post-at-the-school-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: स्कूल में एक पद पर दो प्रधानाचार्यों की नियुक्ति पर मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: स्कूल में एक पद पर दो प्रधानाचार्यों की नियुक्ति पर मचा बवाल
फरीदाबाद जिले के तिलपत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि विद्यालय में पहले से प्रधानाचार्य कार्यरत होने के बावजूद विभाग ने दूसरे प्रधानाचार्य की डेपुटेशन पर तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय में वर्तमान में शमशेर सिंह राणा प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं और वे नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने संजीव अरोड़ा के नाम से उसी विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर डेपुटेशन के आदेश जारी कर दिए। इससे यह सवाल उठ रहा है कि एक ही पद पर एक ही समय में दो प्रधानाचार्यों की तैनाती कैसे कर दी गई।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग लगातार अपनी कार्यप्रणाली को डिजिटल बनाने और ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत करने का दावा कर रहा है। इसके बावजूद इस तरह की प्रशासनिक चूक विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अब सभी की नजर विभाग के अधिकारियों पर है कि इस मामले में क्या स्पष्टीकरण दिया जाता है और आदेशों में संशोधन कर गलती को कब तक सुधारा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।