{"_id":"6a54c5ad74282f27e804c903","slug":"video-bawal-five-accused-who-robbed-a-company-employee-nabbed-within-24-hours-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बावल: 24 घंटे में दबोचे कंपनी कर्मचारी से लूट करने वाले पांच आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल: 24 घंटे में दबोचे कंपनी कर्मचारी से लूट करने वाले पांच आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। आईएमटी बावल में कंपनी कर्मचारी को कार में बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले का कसौला थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और वेन्यू कार बरामद की गई है। मुख्य आरोपियों की पहचान गांव तिहाड़ा निवासी मोहित और सैनिक कॉलोनी निवासी कमल के रूप में हुई है।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गांव सिहारी निवासी सूरज सिंह गांव जलियावास में किराये पर रहकर आईएमटी बावल स्थित एक निजी कंपनी में ठेके पर कार्य करता है। 11 जुलाई की शाम करीब 3:50 बजे ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय सेक्टर-6 स्थित गुटरमैन कंपनी के पास वेन्यू कार में सवार पांच युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया।
आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उसका मोबाइल छीन लिया और मोबाइल का पासवर्ड पूछकर उसके बैंक खाते से 24 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उसे गांव दुल्हेड़ा खुर्द नहर स्थित पंप हाउस के पास छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन पीड़ित की शिकायत पर कसौला थाना में लूट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान रविवार रात पुलिस को बिना नंबर की संदिग्ध वेन्यू कार के क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने आसलवास फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की तो आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे। इस दौरान मुख्य आरोपी मोहित गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। तलाशी में उसकी जेब से एक जिंदा कारतूस और कार से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि सोमवार सुबह तीन नाबालिगों को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया।
पुलिस के अनुसार मोहित के खिलाफ पहले भी कसौला थाना में लूट का मामला दर्ज है। वहीं कमल पर लूट और चोरी के आठ से नौ मामले दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने रेवाड़ी से वेन्यू कार किराये पर ली थी। कार मालिक को उन्होंने खाटू श्याम के दर्शन के लिए जाने की बात कही थी, लेकिन उसी कार का इस्तेमाल लूट की वारदात में किया।
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।