बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Radaur Robbery Case: Encounter between police and criminals at Kanjnu Canal Bridge; three criminals injured by gunfire.

रादौर लूटकांड: कांजनू नहर पुल पर पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से घायल

Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:27 PM IST
Radaur Robbery Case: Encounter between police and criminals at Kanjnu Canal Bridge; three criminals injured by gunfire.
संवाद न्यूज़ एजेंसी यमुनानगर। रादौर में सर्राफा कारोबारी अमित गुप्ता से नो जुलाई को हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच रादौर स्थित कांजनू नहर पुल के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके एक साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सीआईए-2 के इंचार्ज राकेश सहित दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी एक-एक गोली लगी है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया की रादौर में सराफा कारोबारी से लूट के मामले में पहले करनाल के पटहेड़ा निवासी संदीप और वहीं पाड़ा निवासी नीरज को गिरफ्तार कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने वांछित साथियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसी सूचना के आधार पर सीआईए-2 की टीम ने कांजनू नहर पुल के पास दबिश दी, जहां बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में करनाल के गांव पटहेडा निवासी रवि, सोनीपत के गांव खेड़ी तगा निवासी सतबीर व पवन उर्फ पुन्ना गोली लगने से घायल हो गए। वहीं चौथे आरोपी खेड़ी तगा निवासी प्रवीण को पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया। पुलिस ने घायल आरोपियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया, जबकि गिरफ्तार आरोपी से मौके पर ही पूछताछ शुरू कर दी गई। अस्पताल में पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ में लूट में इस्तेमाल हथियार, बाइक, लूटी गई रकम और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिलेंगे। गौरतलब है कि पांच दिन पहले रादौर के मुख्य बाजार में सर्राफा कारोबारी अमित गुप्ता पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर पर पिस्टल की बट से वार किया और करीब चार लाख रुपये की नकदी व दुकान की चाबियों से भरा बैग लूटकर मौके से गए थे। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार रादौर सर्राफा कारोबारी लूटकांड में गिरफ्तार संदीप और नीरज व उनके साथी रवि, सतबीर, पवन उर्फ पुन्ना और प्रवीण समेत सभी छह आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। संदीप और नीरज पहले से सात दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Gurugram: गुरुग्राम में HEMSA ने सौंपा मांग पत्र, वेतन निर्धारण और वृद्धि की उठी आवाज

13 Jul 2026

VIDEO: शिशुओं को बोतल से न पिलाएं दूध, चम्मच-कटोरी करें उपयोग, चिकित्सकों ने बारिश में किया आगाह

13 Jul 2026

फतेहाबाद: 15 मिनट की बारिश से जलभराव, जनस्वास्थ्य विभाग के दावों की खुली पोल, हंस मार्केट में दुकान का छज्जा गिरा

13 Jul 2026

Video: वार्ड नंबर तीन में सालों के बाद लोगों को खुले में बह रही सीवर से मिलेगी मुक्ति

13 Jul 2026

VIDEO: बसई में अवैध आढ़तें गुलजार, बरौली अहीर मंडी में व्यापारी लाचार

13 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: मैकेनिक की मारपीट और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पुलिस से नोकझोंक; छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव

13 Jul 2026

हांसी: पानी विवाद पर शहरवासी एकजुट, ग्रामीणों को टी-कनेक्शन देने का विरोध, डीसी को सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन; कहा- पाइपलाइन से नहीं, अलग लाइन से मिले गांवों को पानी

13 Jul 2026
विज्ञापन

यमुनानगर: तेजली में फैक्ट्री के बाहर ट्रेलर फंसा, घंटों बाधित रही आवाजाही

13 Jul 2026

टीजीटी-पीजीटी भर्ती के अभ्यर्थियों ने चौथी बार शुरू किया आंदोलन, आरपार की लड़ाई का एलान

13 Jul 2026

महिला ने सिपाही पति और कांस्टेबल महिला पर लगाया संगीन आरोप, जांच में जुटी पुलिस

13 Jul 2026

मोगा में RTO ने प्राइवेट स्कूल बसों में की चेकिंग, कई बसों के काटे चालान

सोलन: स्वास्थ्य मंत्री ने किया सोलन कॉलेज में डिजिटल पुस्तकालय का शुभारंभ

13 Jul 2026

Video: केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में 64 विद्यार्थियों ने सीखे नेतृत्व और सेवा के गुर

13 Jul 2026

Video: शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

13 Jul 2026

बहादुरगढ़: चेयरपर्सन सरोज राठी के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर लगाया रक्तदान शिविर, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, 17 आरोपी गिरफ्तार

13 Jul 2026

Faridabad: फरीदाबाद में डंपिंग यार्ड बनाने पर लोगों का गुस्सा, प्रतापगढ़ के निवासी कर रहे प्रदर्शन

13 Jul 2026

VIDEO: आगरा में मेट्रो कार्य के लिए रामबाग से शाहदरा तक की बैरिकेडिंग, आठ मशीन कर रहीं कार्य

13 Jul 2026

VIDEO: नकली और सरकारी दवाओं की तस्करी पकड़ी, 58 फर्मों के लाइसेंस निरस्त

13 Jul 2026

Chamba: भाजपा नेता जय सिंह के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने एडीसी को साैंपा ज्ञापन

13 Jul 2026

गोंडा: शक्ति संवाद में 35 महिलाओं को मिला न्याय का भरोसा

13 Jul 2026

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने भरी हुंकार, पुरानी नियमावली के तहत हो टीजीटी-पीजीटी की भर्ती

13 Jul 2026

प्रयागराज में उफान पर यमुना नदी, गंगा की भी रफ्तार हुई तेज

13 Jul 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने गुरुद्वारे में किया पौधरोपण, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

13 Jul 2026

टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों ने भरी हुंकार, पुरानी नियमावली के तहत की जाए भर्ती

13 Jul 2026

Hamirpur: माकपा ने मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन

Kullu: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग की खस्ताहालत को लेकर लोग करेंगे प्रदर्शन

13 Jul 2026

हमीरपुर: विधायक सुरेश कुमार बोले- मानसून सीजन में जान-माल की रक्षा के लिए रहें सतर्क

अमीर-गरीब सभी बच्चों को मिले समान शिक्षा', मांग के साथ बनारस में निकली तीन दिवसीय पदयात्रा, VIDEO

13 Jul 2026

भारतीय इंटर कॉलेज बैजनत्था की नई प्रबंध समिति गठित, स्वामी अवधेशानन्द गिरि बने अध्यक्ष; VIDEO

13 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed