{"_id":"6a54d092e5e3b20eb907fd25","slug":"video-barricading-from-rambagh-to-shahdara-for-metro-work-in-agra-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में मेट्रो कार्य के लिए रामबाग से शाहदरा तक की बैरिकेडिंग, आठ मशीन कर रहीं कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में मेट्रो कार्य के लिए रामबाग से शाहदरा तक की बैरिकेडिंग, आठ मशीन कर रहीं कार्य
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने रामबाग से शाहदरा तक बैरिकेडिंग कर दी है। यहां कॉरिडोर बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए आठ मशीनें लगी हैं। ये पिलर बनाने के लिए खुदाई कर रही हैं। पहले छह मशीनें ही लगाई गई थीं। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें रामबाग से शाहदरा तक कार्य तेज कर दिया गया है। आगरा कैंट से वाटरवर्क्स तक 70 फीसदी कार्य हो गया है। ऐसे में रामबाग से कालिंदी विहार तक कार्य की गति बढ़ा दी गई है। यहां पर आठ मशीनें कार्य कर रही हैं। यहां मार्च तक कॉरिडोर बन जाएगा और इस पर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।