{"_id":"6a54815ae9852bcbfd064b49","slug":"video-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-an-amritsar-hotel-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के होटल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के 100 फीट रोड स्थित होटल फोर सीजन में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संदीप सिंह अपने मामा के बेटे के साथ मंगलवार रात हवाई मार्ग से अमृतसर पहुंचा था। दोनों ने होटल में कमरा लिया और वहीं ठहरे। बुधवार सुबह जब उसके रिश्तेदार ने उसे उठाने की कोशिश की तो वह अचेत मिला। जांच करने पर उसकी मौत होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके अमृतसर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
एसएचओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले मौत के कारणों पर कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस संदिग्ध मौत मानकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।