फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali Cleaning Triggers Skin Allergy Concerns in Agra, Patients Crowd Hospital OPD

स्वास्थ्य: दिवाली से पहले आफत, बढ़ रही स्किन एलर्जी की समस्या; एसएन की ओपीडी में उमड़ रही मरीजों की भीड़

Wed, 28 Oct 2026 12:24 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 12:24 PM IST
सार

दिवाली से पहले घरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन के दौरान धूल-मिट्टी व केमिकल के संपर्क में आने से त्वचा संबंधी समस्याओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की OPD में मंगलवार को करीब 320 मरीज त्वचा रोग विभाग में पहुंचे।
 

विज्ञापन
Diwali Cleaning Triggers Skin Allergy Concerns in Agra, Patients Crowd Hospital OPD
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में दिवाली की जगमगाती तैयारियों के बीच घरों में रंग-रोगन और साफ-सफाई का दौर जोरों पर है। अब यह भागदौड़ सेहत पर भारी पड़ रही है। धूल-मिट्टी और केमिकल्स के संपर्क में आने से एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में त्वचा रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि इन दिनों मरीजों में त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने, अर्टिकेरिया (पित्ती) और एटोपिक डर्मेटाइटिस की शिकायतें काफी बढ़ गई हैं। इस सीजन में अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कुल 3,639 मरीज पहुंचे, जिनमें 988 नए और 2,651 पुराने मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन


अकेले त्वचा रोग विभाग में ही लगभग 320 मरीज जांच और इलाज के लिए पहुंचे। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि साफ-सफाई और पेंट आदि करते और करवाते समय चेहरे पर मास्क, हाथों में दस्ताने और आंखों में चश्मे का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि धूल और केमिकल्स के हानिकारक प्रभावों से बचा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के लिए डॉक्टर के सुझाव
- घर की सफाई और पेंट-पुट्टी का काम करते समय हाथों में दस्ताने जरूर पहनें।

- साफ-सफाई का काम करते समय चश्मा लगाना न भूलें।
- त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए नियमित मॉइश्चराइजर लगाएं।

- जिन्हें पहले से एलर्जी की समस्या है, वो धूल और केमिकल से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed