{"_id":"6aad1a193cebee283d07f051","slug":"video-1442-vehicles-challaned-and-338-impounded-in-yamunanagar-in-five-days-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में पांच दिन में 1442 वाहनों के चालान, 338 किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में पांच दिन में 1442 वाहनों के चालान, 338 किए जब्त
पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देश पर जिला पुलिस ने बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ अपराधों पर अंकुश लगाना और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए जा रहे हैं। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना एचएसआरपी, मुंह पर कपड़ा बांधकर वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पांच दिन में 471 वाहनों पर कार्रवाई
एएसपी ने बताया कि 13 से 17 सितंबर तक पांच दिनों में बिना नंबर प्लेट और बिना एचएसआरपी वाले 471 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, अभियान के दौरान 338 वाहनों को इंपाउंड किया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने अभियान के दौरान कुल 1442 वाहनों के चालान किए हैं।
अपराध रोकने में भी मददगार
आशीष चौधरी ने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट प्रत्येक वाहन के लिए आवश्यक है। इससे वाहन की पहचान आसानी से की जा सकती है और अपराध की जांच के दौरान पुलिस को भी महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने से वाहन की पहचान में परेशानी होती है।
उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि जिन वाहनों पर अभी तक एचएसआरपी नहीं लगी है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द नंबर प्लेट लगवाएं। वाहन के सभी दस्तावेज और नंबर प्लेट नियमानुसार रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
एएसपी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने वाहन चालकों से पुलिस के अभियान में सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।